MPCB (motor protection circuit breaker)

MPCB क्या है। इसका फूल फॉर्म क्या होता है। इसका उपयोग कहां होता है?
MPCB का फूल फॉर्म होता है (motor protection cercuit breaker) ये स्पेशल मोटर के ऑपरेशन के लिए ही बनाया गया है। ये मोटर के फुल लोड करेंट के अनुसार ही सलेक्ट किया जाता है। ये ओवर लोड, शॉर्ट सर्किट, वोल्टेज की अस्थिरता आदि होने पर सर्किट को ब्रेक कर देता है जिससे कि मोटर जलने से बच जाती है। ये,3पोल,2पोल में आती हैं ये अलग - अलग कंपनी की हो सकती है आकर में छोटा बड़ा हो सकता है। चित्र में seimens का दिखाया गया है। चित्र में आप देख सकते हो 
1.पावर इनपुट,-- इसमें पावर को इनपुट किया जाता है।
2. आउटपुट--  इसमें से पावर का इनपुट निकलता है जो सीधा मोटर के साथ कनेक्ट होती है। 
3. सिलेक्टर नॉब --इसके नॉब को ऑन पोजीशन पर सेलेक्ट करोगे तो mpcb आउटपुट निकलेगी। अगर मोटर पर काम करना है तो नॉब को off पोजीशन पर सेलेक्ट कर दो तो आउटपुट निकालन बंद कर देगी फिर आप आराम बिना खतरे का काम कर सकते हो। अगर किसी कारण से mpcb ट्रिप कर जाती है तो इसका नॉब ट्रिप पोजीशन पर आ जाएगी ट्रिप लिखा होगा। 
4.auxillary टर्मिनल  
Auxillary टर्मिनल में NO/NC टर्मिनल होते हैं जिससे आपउसको सर्किट में लेकर on/off/trip आदि का इंडिकेशन लगा सकते हैं।
5. टेस्ट 
Mpcb के ऊपर एक घाट बना हुआ है जिस पर टेस्ट लिखा हुआ है पहले आप नॉब को ऑन पोजीशन पर सेलेक्ट करो फिर उस टेस्ट पर टेस्टर से प्रेस करोगे तो नॉब खिसक के ट्रिप पर आ जाएगी। इससे आप mpcb की सही गलत का पता लगा सकते हो।
6. एम्पीयर सेटिंग 
सबसे महत्त्वपूर्ण है एम्पीयर सेटिंग आप मोटर के फुल लोड करेंट के अनुसार एम्पीयर पर सेट करो जितने एम्पीयर पर इसको सेट करोगे उससे ऊपर करेंट जाने पर mpcb ट्रिप कर जाएगी और आपको ट्रिप इंडिकेशन दिखा जाएगा हमेशा ट्रिप इंडिकेशन पीले रंग का होना चाहिए जो कि स्टैंडर्ड है।

Comments

Popular posts from this blog

RTD ( Resistance temperature detecter) क्या होता है?

No/NC स्विच क्या होता है?

एस एफ यू (SFU) क्या है? इसका फुल फॉर्म क्या है।