एनर्जी (विद्युत ऊर्जा)मीटर क्या है?
एनर्जी मीटर:-
एनर्जी मीटर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो बिजली की खपत और उत्पादन की निगरानी रखता है। यह बिजली की खपत को kwh किलो वॉट घंटा में मापता है जिससे कि हमारे घरों कारखानों या कमर्शियल संस्थानों का इसके अनुसार ही बिल बनता है। Rear panel अब आपको मै एनर्जी मीटर का कनेक्शन कैसे करते हैं चित्र के माध्यम से दिखाता हूं। इसके कनेक्शन से जुडी सारी बातें डिटेल में बताई गईं हैं। किन-किन बातों का ध्यान रखना है सावधानियां क्या क्या करनी है।
ऊपर चित्र में दिखाया गया है। जो करेंट इनपुट है ओ A1, A2, A3 दर्शाया गया है और उसमें s1,S2 है जो CT के तारों को लगाने का टर्मिनल है। CT को current transfarmer कहते हैं जो लोड को एम्पीयर में मापता है और मीटर में दर्शाता है कि लोड पर कितना एम्पीयर चल रहा है,CT में दो तारे होती हैं एक लाल और दूसरी काली, लाल को s1 टर्मिनल पर लगाते हैं काली को s2 पर जैसा की चित्र में दिखाया गया है।
ध्यान देने योग्य बातें
1. आपने ऊपर देखा होगा कि CT के सेकेंडरी वायर को शॉर्ट किया गया हैं क्योंकि CT को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए जब हम सप्लाई पर CT को लगाते हैं तो इसमें मैगनेटिक फ्लैक्स जनरेट होता है जिससे कि सेकंडरी वाइंडिंग में उच्च वोल्टेज हो जाती है इंसुलेशन टूट जाते हैं धमाका भी हो सकता है आस-पास के लोगों को चोट भी लग सकती है।
2.CT के ऊपर B1 और B2 लिखा होता है इसका मतलब यह है कि जब हम CT को उस फेज की तार में से गुजारते हैं जिसका हमें करेंट मापना है तो उस तार का इनपुट CT के B1 के तरफ से गुजारे B2 की तरफ से बाहर निकाले।
3.CT को हमेशा जिस फीडर का करेंट मापना है उसके DD या MCCB के आउट पुट पर ही लगाना है।
सावधानियां
1.CT का कनेक्शन करते समय सप्लाई ऑफ कर दे।
Comments
Post a Comment